भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में उपलब्धि ,माँ गंगादई शास. महाविद्यालय बस्तर (छ. ग.) 2026
Date: 31-03-2026
भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में उपलब्धि
हमारे महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए संस्थान का गौरव बढ़ाया है। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में बी.एससी. अंतिम वर्ष की छात्रा कुसुम बघेल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
तहसील स्तर पर भी महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने उल्लेखनीय सफलता अर्जित की, जिसमें सनी नाग (बी.ए. चतुर्थ सेमेस्टर) ने प्रथम स्थान, गायत्री ठाकुर (बी.एससी.द्वितीय सेमेस्टर,) ने द्वितीय स्थान तथा हरेंद्र बघेल (बी.एससी.द्वितीय सेमेस्टर)ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इन सभी प्रतिभागियों को गायत्री शक्तिपीठ, जगदलपुर में सम्मानित एवं पुरस्कृत किया गया। साथ ही दिव्या देवांगन को प्रोत्साहन पुरस्कार से सम्मानित किया गया।