ईस्ट ज़ोन अंतर-विश्वविद्यालय महिला फुटबॉल प्रतियोगिता (2025–26)
Date: 13-02-2026
ईस्ट ज़ोन अंतर-विश्वविद्यालय महिला फुटबॉल प्रतियोगिता (2025–26)
दिनांक 9–13 फरवरी 2026 को Vidyasagar University द्वारा, Association of Indian Universities के सहयोग से आयोजित इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में माँ गंगादाई महाविद्यालय, बस्तर की छात्राओं—ललिता, संजू, जयंती, शिवांगी एवं अस्ति का चयन हुआ। इन सभी छात्राओं ने प्रतियोगिता में सक्रिय एवं सराहनीय सहभागिता की।
विश्वविद्यालय प्रतियोगिता के दौरान इनका प्रथम मैच रमा देवी महिला विश्वविद्यालय भुवनेश्वरओडिशा की टीम के साथ हुआ, जिसमें इन्होंने 5 अंकों के अंतर से विजय प्राप्त की। इसके पश्चात दूसरा मैच सरगुजा विश्वविद्यालय की टीम के साथ खेला गया, जिसमें टीम को 2 अंकों के अंतर से पराजय का सामना करना पड़ा।
समग्र रूप से, छात्राओं का प्रदर्शन उत्कृष्ट एवं प्रेरणादायक रहा, जिसने महाविद्यालय का गौरव बढ़ाया।