वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता 2025- 26
Date: 18-02-2026

दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता । इसमें दो दल बनाया गया था जिसमे बस्तर संभाग के दो नदियों के नाम पर छात्र एवम छात्रों को दो HOUSES में  टीम इंद्रावती और टीम शबरी में विभाजित किया गया था । जहाँ टीम इंद्रावती का स्लोगन " हम हैं इंद्रावती की धार , जीत हमारी हर बार"
जबकि टीम शबरी का स्लोगन 
"एकता शबरी की पहचान , जीत हमारा है  अभियान "  इस स्लोगन को अपना ध्येय बनाकर टीम इंद्रावती वर्ष 2025- 26 की विजेता घोषित हुई है। खेल प्रतियोगिता में विभिन्न प्रकार की खेल एवं रचनात्मक विधाओं को शामिल किया गया था। इसमें लंबी कूद, ऊँची कूद, गोला फेंक, खो-खो, कबड्डी, रस्साकशी, वॉलीबॉल, कुर्सी दौड़, बैडमिंटन, 100 मीटर व 200 मीटर दौड़ तथा स्लो साइकिल रेस का आयोजन किया गया। इसके साथ ही क्रिकेट, चेस और कैरम जैसी खेल प्रतियोगिताएँ भी रखी गईं। इसके अलावा प्रतिभागियों की रचनात्मकता को बढ़ावा देने के लिए पाक कला, थाली सज्जा, सलाद सज्जा, फ्लावर सज्जा और केश सज्जा जैसी प्रतियोगिताएँ भी आयोजित की गईं। 

Related Photo